Top
Begin typing your search above and press return to search.

Vasai 133 Assembly Election 2024 : वसई के विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध - विजय पाटील

Vasai 133 Assembly Election 2024
X
वसई, 6 नवंबर 2024: वसई विधानसभा क्षेत्र (Vasai 133 Assembly Election 2024) में महाविकास आघाडी के प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पाटील ने अपने सभी सहयोगी दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में विजय पाटील ने आगामी चुनाव के प्रचार अभियान की रूपरेखा साझा की।

उन्होंने कहा कि वसई पिछले तीन दशकों से पिछड़ रहा है और यहां विकास की सख्त जरूरत है। उन्होंने वसई के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।

Vasai 133 Assembly Election 2024

महाविकास आघाडी से विजय पाटील की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पाटील ने अंबाडी रोड स्थित पंचवटी और चुलना गांव के रुबी बैंक्वेट हॉल में महाविकास आघाडी की बैठकें कीं, जिनमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रचार की चुनौतियों पर चर्चा की और चुनावी अभियान की तैयारियों की सराहना की।

विजय पाटील ने अपने संबोधन में वसई के प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय लोगों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि यहां की जनता ने कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन बीते तीस वर्षों में वसई का विकास अवरुद्ध हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुजन विकास आघाडी की मक्तेदारी ने क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा दिया है। विजय पाटील ने कहा कि वे वसई को ठाकुरों की मक्तेदारी से मुक्त कराकर विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन महत्वपूर्ण है।

इस बैठक में कांग्रेस के वसई विरार शहर जिलाध्यक्ष ओनिल अल्मेडा, वरिष्ठ नेता एडवोकेट जिमी गोन्साल्विस, सामाजिक कार्यकर्ता डॉमनिका डाबरे, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विनायक निकम, संजय गुरव, राजाराम बाबर, जनार्दन म्हात्रे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज म्हात्रे, समाजवादी पार्टी के कुमार राऊत, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जॉन परेरा, संविधान बचाव समिति के दत्ता धुळे, निर्भय मंच के कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

Palghar Election 2024 : शिवसेना और भाजपा के नेता नामांकन दाखिल करने के बाद लापता


Read More
Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it